Maharajganj

धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन से शोक में डूबा महराजगंज जिला, जानें क्या बोले वरिष्ठ सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी

 
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- देश व प्रदेश की राजनीति में पुरोधा रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से एक युग का अंत हो गया। अखाड़े के पहलवान रहे मुलायम सिंह यादव शिक्षक की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आए और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री बने। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पक्ष विपक्ष के सभी नेता उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। महराजगंज जिले से भी मुलायम सिंह यादव का गहरा लगाव था। वह कई बार जिले के दौरा पर आ चुके थे। दिवंगत समाजवादी नेता स्व जनार्दन प्रसाद ओझा, विधान सभा के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव, राजेश यादव, परतावल के तिवारी घराने के वरिष्ठ सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी समेत कई लोगों से व्यक्तिगत तौर पर पहचान थी। पूरे जिले में उनके निधन से शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर राजनीति, गैर राजनीतिक लोगों से लेकर शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवी, छात्र सभी मर्माहत हैं। महराजगंज टाइम्स से सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। जानिए उन्होंने क्या कहा?
https://youtu.be/UuAiJnfTJTE

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज